गुजरात से मुंबई जा रही एक ट्रेन के अंदर आरपीएफ कांस्टेबल ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. ट्रेन के अंदर ही आरपीएफ जवान ने एक के बाद एक चार लोगों को गोलियों से भून दिया. इस गोलीबारी में आरपीएफ के एक एएसआई समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई है. फिलहाल आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. ट्रेन मुंबई सेंट्रल पहुंची है.
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जयपुर-मुंबई सुपर फास्ट ट्रेन बोरीवली से मीरारोड जा रही थी. यहीं पर आरपीएफ कांस्टेबल चेतन ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. सुबह करीब 5 बजे यह फायरिंग की गई है. इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें आरपीएफ के एएसआई टीकाराम की मौत हो गई. यह फायरिंग ट्रेन के बी5 कोच में हुई है.
बंदूक लेकर घूमता रहा आरोपी
एसी कोच अटेंडेंट कृष्ण कुमार शुक्ला ने TV9 को बताया कि सुबह करीब 5 बजे उन्होंने बंदूक चलने की आवाज सुनी. उस वक्त कांस्टेबल के हाथ में ही बंदूक थी और वह एएसआई को गोली मार चुके थे. उस वक्त कृष्ण कुमार शुक्ला सो रहे थे गोली की आवाज के बाद उनकी नींद खुली थी. 4 लोगों की हत्या के बाद कांस्टेबल पूरे बोगी में घूम रहा था और सभी दहशत में थे.
ASI से अनबन का शक
अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल चेतन की अपने अधिकारी एएसआई टीकाराम से कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद मामला हाथ से निकल गया और उसने उन पर गोली चला दी. आरोपी यहीं नहीं रुका उसने आसपास के 3 यात्रियों पर भी गोली चला दी. बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद ट्रेन के कोच में सवार बाकी पैसेंजर बहुत डरे-सहमे हुए अपनी जगहों पर बैठे रहे.
ट्रेन की बोगी सील की
सुबह करीब 5 बजे ट्रेन में यह गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंची. ट्रेन की बी5 बोगी में इस घटना को अंजाम दिया गया है. पूरी बोगी में कई जगहों पर खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे. मौके पर पहुंची जांच टीम ने बोगी को सील कर दिया है और बोगी के अंदर से अपराध के सबूत बरामद किए हैं.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








