Published On : Wed, Oct 8th, 2014

कन्हान : ट्रक में लगी आग, चार गायें झुलसी

Advertisement


जबलपुर से गायों को लेकर जा रहा था कत्लखाना

Fire truck
कन्हान (नागपुर)। 
जबलपुर से गायों को लेकर कत्लखाना जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 ए क्यू 4291 में आज सुबह अचानक आग लग गई. ट्रक के चालक और कंडक्टर स्थानीय आंबेडकर चौक पर ट्रक को छोड़कर भाग खड़े हुए. आग से कुछ गायें झुलस गईं. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया था, जिसे पुलिस ने शांत करवाया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर से गायों को लेकर जा रहा यह ट्रक कन्हान के पास पंक्चर हो गया था. इससे हुई घर्षण से ट्रक में आग लग गई. चालक और कंडक्टर आंबेडकर चौक पर ट्रक को छोड़कर भाग गए. नागरिकों की नजर पड़ने पर जलते ट्रक को बुझाया गया और ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरी गायों को बाहर निकाला गया. इससे यहां का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया था.

fire in truck
सूचना मिलते ही थानेदार दल-बल के साथ पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया. चार गायें गंभीर रूप से झुलसी हैं. बाकी गायें सुरक्षित हैं. नागरिकों ने बाद में थानेदार को एक प्रतिवेदन देकर इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग की है.

kan
Fire

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.