Published On : Mon, May 21st, 2018

बर्निंग ट्रेन बनी एपी एक्सप्रेस, 3 बोगियों में लगी आग

Advertisement


ग्वालियर: बिरला नगर पुल के पास एपी एक्सप्रेस की तीन बोगियों में आग लग गई। इसके बाद ट्रेन को वहीं रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा गाड़ि‍यां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। एपी एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से दिल्ली जा रही थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। यात्रियों को अंदर रखा सामान पूरी तरह जल गया। घटना में दो कोच पूरी तरह जल गए। उधर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें इससे प्रभावित हो गई हैं।

जिन डिब्बों में आग लगी थी उन्हें काटकर अलग कर दिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि जिस बोगी में आग लगी उसमें 37 डिप्टी कलेक्टर सवार थे, जो ट्रेनिंग कर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलने के बाद झांसी रेल मंडल के अधिकारी भी ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के अंदर मौजूद आग बुझाने के साधनों का उपयोग किया गया, लेकिन फिर भी आग नहीं बुझी और बढ़ती चली गई। घटना के बाद हजारों लोगों की भीड़ यहां जमा हो गई है। इसके साथ ही रेलवे एपी एक्सप्रेस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.