Published On : Mon, Mar 16th, 2015

अकोला : रूहाटिया स्पिनिंग मिल में आग, लाखों की हानि

Advertisement


अकोला।
रविवार तडके पौने चार बजे कान्हेरी स्थित रूहाटिया स्पिनर्स प्रा.लि. के यार्न गोदाम में अचानक लगी आग में लाखों का धागा जलकर खाक हो गया. आग इतनी तेज थी कि अकोला मनपा के तीन दमकल वाहनों ने लगातार आग बुझाने में सहयोग कर आग पर काबू पाया. इस अग्निकांड में बडे पैमाने पर तैयार धागा नष्ट होने की खबर है. मनपा के दमकल विभाग को रविवार तडके पौने चार बजे सूचना मिली कि बार्शिटाकली तहसील अंतर्गत आने वाले कान्हेरी स्थित रूहाटिया स्पिनर्स के धागा गोदाम में आग लगी है.

इस सूचना पर दमकल वाहन क्रमांक एम.एच. 30 एच. 5055, वाहन क्रमांक एम.एच. 30  एच. 5599 एवं वाहन क्रमांक एम.एच. 30 एच. 5115 ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम आरंभ कर दिया. फायरमैन स्वप्निल सिंदखेडकर, प्रधान, कलीम, भिरड, इंगले, ढगे, राजीत, कैलाश गावडे, शेख मुजाहिद गीते, भिंगाटे के दल ने संयुक्त रूप से आग बुझाने में सहयोग किया. लेकिन तब तक यार्न गोदाम में रखा तैयार धागा बडे पैमाने पर जलने की खबर है. इस अग्निकांड में लाखो की सामग्री जलने का अनुमान है.

File Pic

File Pic

fire

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.