Published On : Tue, Nov 4th, 2014

यवतमाल : आग में करोड़ों स्वाहा

Advertisement


एक ट्रक, एक एपे, 2 दुपहिया,प्लायवूड और लकड़ा खाक

Fire
यवतमाल ।
यहाँ के लकडग़ंज एरिया में स्थित देवीप्रकाश अग्रवाल के प्लायवुड और लकड़ा टाल में रात 3 बजे अचानक आग लग गयी. जिससें शेगांव से लकड़ा और प्लायवुड ले जाने के लिए आया ट्रक एम. एच.29/बी/5789 समेत करोड़ों का माल जल गया. जिसमें एक एपे क्र.एम. एच.29/टी/3825 और 2 दुपहिया वाहनों समेत प्लायवुड और लकड़ा शामिल है.

Fire  (4)
आग कैसे लगी इसका पता लग नही पाया. मगर आग का पता चलने के बाद यवतमाल नगर परिषद की दमकल और पुलगांव मिल्ट्री के सीईडी के 10-15 दमकलों ने इस आग को बुझाने की जीतोड़ कोशिश करते हुए 16 घंटे के बाद आग बुझाई. मगर इस दौरान करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया. आग की लपटे कई किलोमीटर दूर से देखी जा रही थी. इस टाल से लगकर और भी टाल वहां सटे हुए थे मगर वह बच गए.

Fire  (2)
Fire  (3)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.