Published On : Mon, May 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोरेवाड़ा के जंगल में लगी आग, 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Advertisement

नागपुर. गोरेवाड़ा के जंगल में रविवार की दोपहर आग लग गई. तेज हवाओं के कारण जंगल में तेजी से आग फैलती जा रही थी. ऐसे में वन विभाग के कर्मचारी और मनपा अग्निशमन दल ने मोर्चा संभाला. करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गोरेवाड़ा जू प्रशासन के अनुसार रविवार दोपहर 12.30 बजे के दौरान आग लगने का पता चला. यह आग लावा-दाभा गांव की तरफ से शुरू हुई. तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती जा रही थी. करीब 100 से 150 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ गया.

गोरेवाड़ा जू के लगभग 150 अधिकारी और कर्मचारियों ने वन विभाग के पास उपलब्ध अग्निशमन साधनों के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन बड़ा इलाका आग की चपेट में आ चुका था. ऐसे में अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई. आग को जू की तरफ बढ़ते देख दोपहर को सफारी बंद करवा दी गई.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सीएफओ राजेंद्र उचके ने सिविल, सुगतनगर, कॉटन मार्केट और गंजीपेठ से 4 वाहन मौके पर रवाना किए. 2 अलग-अलग परिसरों में आग बुझाने का काम शुरू किया गया. आग को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा फायर बिटर और ब्लोअर का भी इस्तेमाल किया गया. करीब 5 घंटे तक आग बुझाने का काम चलता रहा. मनीषनगर और आरपीटीएस रोड पर स्थित झाड़ियों में भी रविवार को आग लगी थी. दमकल विभाग ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी.

Advertisement
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत विषय, छात्र परेशान.. #nagpurnews #rtmnu

RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news #latestnews #todaynews #today #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges