Published On : Fri, Jun 9th, 2017

आटोमोबाइल के स्पेयर पार्ट दुकान व गरेज में लगी आग

Advertisement
Fire Breaks Out

Representational Pic

नागपुर: शहर में पिछले तीन दिनों से लगातार आग लगने की घटनायें सामने आ रही हैं. इसी कडी में कामठी रोड पर आज सुबह करीब 9.30 बजे एक ऑटोमोबाइल दुकान व गैरेज में आग लग गई. सूचना मिलने पर दमकल विभाग के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग में कितने का नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कामठी रोड पर सायोना पब्लिक स्कूल के पास कबीर ऑटोमोबाइल के बाजू में ले पार्ट शॉपी की यूनिवर्सल इंडस्ट्रियल सेल्स एंड सर्विसेस के पीछे के ऑटोमोबाइल व गैरेज में आग लग गई. सुबह ऑटोमोबाइल दुकान व गैरेज से धुआं उठता देखा गया. किसी ने दमकल विभाग को सूचना दी. उसके बाद दमकल विभाग के दो वाहन घटनास्थल पर पहुंचे. करीब एक घंटे की मशक्क़त के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया.

बताया जाता है कि आग जिस दुकान में लगी थी वह दुकान और गैरेज दो-तीन दोस्त मिलकर चलाते हैं. आग लगने के कारण हुए नुकसान को आंकने में दमकल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं. आरंभिक तौर पर तो कहा जा रहा ह कि आग शार्ट-सर्किट से लगी. दमकल विभाग के अधिकारी इसकी जाँच कर रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.