Published On : Tue, Mar 21st, 2017

भांडेवाड़ी डम्पिंगयार्ड के कचरे के ढेर में लगी भीषण आग

Advertisement


नागपुर:
 गर्मी शुरू होने से पहले ही भांडेवाड़ी डम्पिंगयार्ड में भीषण आग लग गई। दोपहर बारह बजे लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को शाम हो गया। बावजूद इन सब के आग बुझाने में शाम तक सफलता नहीं मिल पाई।

सूत्रों के अनुसार आग डम्पिंगयार्ड के लैंड फिलिंग पिट में लगी, जहां मनपा अपना अनप्रोसेस्ड कचरा डालती है। लेकिन घटना के बाद डम्पिंगयार्ड में फ़ायर फ़ायटिंग यंत्र की कमी ख़ूब खलती रही। शाम तक दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची थी। मनपा स्वास्थ्य विभाग प्रमुख डॉ. प्रमोद दासरवार और अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए। जलते कचरे के ढेर में पानी डालने से धुंआ और ऊपर उठते हुए बहुत दूर तक दिखाई देता रहा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.