Published On : Thu, Dec 18th, 2014

आष्टी : बालाजी ट्रेडर्स के गोदाम में लगी भीषण आग

Advertisement

 

  • लाखों का किराना व अन्य माल खाक
  • अग्निशामक दल की तीन गाड़ियां देर शाम तक जूझती रही
  • आग से आहत मालिक बीमार, चंद्रपुर में भर्ती
  • कोई जनहानि नहीं

Balaji taraders fire
आष्टी (गड़चिरोली)।
स्थानीय बालाजी ट्रेडर्स के गोदाम में आग लगने से लाखों का माल जलकर खास होने की घटना आज घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आम्बेडकर चौक के बालाजी ट्रेडर्स के गोदाम आलापल्ली रोड पर कल बुधवार को दुकान बंद होने से गोदाम भी बंद रहा. रात में गोदाम में आग लग गई. उधर से गुजर रहे लोगों को गोदाम से निकलता धुआँ दिख उक्त गोदाम के मालिक अनिल अरमडलवार को जानकारी दी. गोदाम के ताले खोलने तक आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया. गाँव से पानी के टैंकर बुलाकर आग बुझाने की कोशिश की गई. आग को बढ़ते देख गड़चिरोली अग्निशामक दस को बुलाया गया. एक अग्निशामक के कम पड़ने पर बल्लारपुर व राजुरा से दो और अग्निशामक बुलाये गये. आग बुझाने का काम शाम तक जारी रहा.
गोदाम में रखे तेल, तम्बावूâ, निरमा लाखों के किराना सामान जल कर खाक हो गए. इस भीषण आग को देखते हुए सभी गोदाम की ओर दौड़ते चले आए. अंततः देर शाम को आग पर काबू पाया जा सका.

Balaji taraders fire 2
घटनास्थल पर पुलिस उपनिरीक्षक साकी व उनके सहयोगी मामले की जाँच की. इसके बीच नायब तहसीलदार सिद्धार्थ खंडारे भी उपस्थित थे. इधर आग की घटना से आहत गोदाम मालिक अरमडलावार की तबीयत बिगड़ने से चंद्रपुर में भर्ती कराया गया. गोदाम से सटे मकानों की दीवारें भी आग से क्षतिग्रस्त हो गर्इं.
इस मामले की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक साली, पुलिस हवलदार भजन कोडाप, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक पुâलझेले, सिपाही कालेरा पुपरेडीवार मूनेश्वर रागे कर रहे हैं.

आग बुझाने में सरपंच राकेश बेलसरे, शरद कोढेरीवार, अनिल आलूरवार, राजू एडसरवार, शंकर मारशेट्टीवार, गणेश शिंगाले, पराग गोनपलीवार, अनिल बोभवंâढीवार, राजू बोभवंâदीवार, आशीष आलूरवार, खुशाल चुध सहित अन्य कई नागरिकों ने अथक प्रयास किए.

Advertisement

Balaji taraders fire3
Balaji taraders fire 4

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.