Published On : Mon, Dec 30th, 2019

PM आवास में लगी आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने पाया काबू

Advertisement

7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची, साथ ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी. आग प्रधानमंत्री आवास में नहीं लगी बल्कि एसपीजी रिसेप्शन इलाके में लगी.

घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 7 गाड़िया पीएम आवास पर पहुंची. सक्रियता से जल्द ही हालात पर काबू पा लिया गया. प्रधानमंत्री आवास भारत की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है.

जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, मौके पर पूरा स्थानीय प्रशासन पहुंच गया. घटनास्थल पर दमकल विभाग के साथ-साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे. हालात पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रधानमंत्री आवास में नहीं लगी आग

प्रधानमंत्री कार्यकाल ने बयान जारी कर कहा है कि आग प्रधानमंत्री आवास पर नहीं लगी थी. आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है.

Advertisement

आग प्रधानमंत्री कार्यालय या प्रधानमंत्री आवास के परिसर में नहीं लगी. आग एसपीजी रिसेप्शन इलाके में लगी थी जो एलकेएम कॉम्प्लेक्स में है. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.