
नागपुर: पशुक्रूरता प्रतिबंधक कानून के तहत पालतू पशुओं के प्रति हिंसा बरतने को लेकर एफआईआर दर्ज की जाती है। लेकिन अब सुअर को जिंदा जलाए जाने की घटना को लेकर भी एक एफआईआर दर्ज की गई है। पीपल फॉर एनिमल की ओर से दर्ज की गई एफआईआर अपने आप में पहली मानी जा रही है।
पीपल फॉर एनिमल की कार्यकारी अध्यक्ष अंजली वैद्यार ने बताया कि रविवार को सुबह एक पूर्व कार्यकर्ता अपर्णा मोडक ने फोन कर उन्हें सूचित किया था। जिसके बाद वे घंटे भर के भीतर मनीष नगर के अंितम छोर पर बसे इलाके में पहुंची। यहां सुअर का जला हुआ शरीर दिखाई दिया। परिसर में एक विशिष्ट समुदाय के लोग रहते हैं जो इस तरह सुअर को पालते और खाते हैं। संस्था के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद हुडकेश्वर पुलिस थाने की टीम भी सहायता करने पहुंची। इसके बाद मामला सोनेगांव पुलिस थाने की हद में आने की जानकारी दी गई जिसके आधार पर सोनेगांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया।
इस मामले में दो आरोपियों उत्तम गायकवाड़ (उम्र 50) व राव तुकाराम जाधव ( 50) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बताया जाता है कि वह विशेष समुदाय सुअर को मार कर खाने में विश्वास रखता है। इसलिए इस घटना को अंजाम दिया। मामला दर्ज होने के बाद जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपियों ने समुदाय में इस तरह की प्रथा को रोकने के िलए प्रचार प्रसार लाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime



