Published On : Wed, Feb 22nd, 2017

भाजपा के विधान परिषद सदस्य परिणय फुके के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Advertisement


नागपुर:
अंबाझरी पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके एवं अन्य लोगों के खिलाफ जान लेने के इरादे से हमला करने की भा.दं.वि. की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। परिणय फुके पर अपने सहयोगियों के साथ राजाराम वाघाड़े और घनश्याम चौधरी पर जान लेने के इरादे से हमला करने का आरोप लगा था। हमला मंगलवार को वर्मा लेआउट के पास किया गया था।

पुलिस इस्तगासा के अनुसार घनश्याम चौधरी और राजाराम वाघाड़े को फ़ोन पर सूचना मिली थी कि सुदामा नगरी के किसी बूथ पर फर्जी मतदाता हैं। चौधरी अपने दोस्त वाघाड़े के साथ उस तरफ रवाना हुए लेकिन उनकी कार को वर्मा लेआउट के पास हो रोक लिया गया और पहले कार की तोड़फोड़ की गई, बाद में दोनों पर जान लेने के इरादे से हमला किया गया। घायल चौधरी और वाघाड़े ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि डॉ. परिणय फुके अपने साथियों के साथ बाइक पर आए थे और उन्होंने ही कार रोकी थी।

इस आरोप के सम्बन्ध में बात करने के लिए जब नागपुर टुडे ने डॉ. फुके से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने न तो किसी फोन कॉल का ही जवाब दिया और न ही एसएमएस का।

बहरहाल, डॉ. फुके और उनके साथियों पर अंबाझरी पुलिस ने भा.दं.वि. की धाराओं 143, 147, 149, 324, 427, 294 की तहत अपराध दर्ज किया है। अंबाझरी के थानेदार अतुल सबनीस ने नागपुर टुडे से कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.