Published On : Fri, May 2nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

सरकार को अंतिम चेतावनी: 23 जून तक पुलिस रिक्तियों पर जवाब दें – हाई कोर्ट

Advertisement

नागपुर: नागपुर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 23 जून तक का अंतिम अवसर देते हुए पूछा है कि पुलिस विभाग में वर्षों से खाली पड़े सैकड़ों पद आखिर कब भरे जाएंगे।

शहर की जर्जर सड़कों और उससे हो रही दुर्घटनाओं को लेकर हाई कोर्ट ने खुद जनहित याचिका के रूप में मामला स्वीकार किया था। सुनवाई के दौरान अदालत का ध्यान ट्रैफिक की बदहाल व्यवस्था और पुलिस विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी की ओर दिलाया गया।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अदालत मित्र अधिवक्ता राहिल मिर्जा ने बताया कि शहर में 447 स्वीकृत पद लंबे समय से खाली हैं और अब 391 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की आवश्यकता है। कुल 838 पद रिक्त हैं, जिनमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक के पद शामिल हैं।

कोर्ट ने कहा कि रिक्तियों के कारण कार्यरत पुलिसकर्मियों पर अत्यधिक दबाव है और इसे तत्काल प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अदालत ने पूर्व के आदेशों (27 नवंबर 2024 और 27 फरवरी 2025) की भी याद दिलाई।

Advertisement

खस्ताहाल सड़कों पर भी नाराजगी

अदालत ने नागपुर की सड़कों की हालत पर भी कड़ी नाराजगी जताई। हाल ही में बनी सीमेंट की सड़कों में भी गड्ढे दिखने लगे हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उबड़-खाबड़ सड़कें, जलभराव और गलत निर्माण कार्यों के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।

अधिवक्ता मिर्जा ने मांग की है कि असुरक्षित सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों पर पुलिस कार्रवाई की जाए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.