Published On : Fri, Aug 10th, 2018

दर्शकों को डराएगी मगर मनोरंजन भी करेगी ‘पैरानॉर्मल इश्क़’

Advertisement

नई दिल्ली: प्रेम कहानी और उसमें दैवीय घटनाओं का संयोग, कुछ ऐसी ही होगी आने वाली फिल्म ‘पैरानॉर्मल इश्क’. जी हां, स्काई लाइट फिल्म्स और ओमनी प्रेजेंट फिल्म्स के बैनर तले बनी डरावनी फिल्म ‘पैरानॉर्मल इश्क़’ बहुत जल्द सिनेमा घरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के निर्माण को लेकर इसमें काम करने वाले कलाकार और पूरी यूनिट रिलीज को लेकर काफी उत्साहित है.

फिल्म के निर्देशक गुलजार भाटिया ने बताया कि यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को डराएगी, बल्कि उनका मनोरंजन भी करेगी. फिल्म ‘पैरानॉर्मल इश्क’ के निर्माता शिवा ठाकुर और सचिन श्रीवास्तव हैं. जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा.

फिल्म के निर्माता शिवा ठाकुर ने ‘पैरानॉर्मल इश्क’ के निर्माण को लेकर BFILMS (DIGITAL MEDIA ) के साथ खास बातचीत की. ठाकुर ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के बीच होगा और ट्रेलर के रिलीज होते ही फिल्म की रिलीजिंग डेट भी अनाउंस कर दी जाएगी. फिल्म के निर्देशक गुलजार भाटिया ने इस बातचीत के दौरान कहा कि ‘पैरानॉर्मल इश्क’ बहुत ही अच्छी कहानी पर फिल्माई गई है.

इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को नई और मनोरंजक कहानी देखने को मिलेगी. उन्होंने बताया कि फिल्म के सभी कलाकारों ने बहुत मेहनत और लगन के साथ इसमें काम किया है. यही वजह है कि फिल्म की पूरी यूनिट इसकी रिलीज के लिए उत्साहित नजर आ रही है.

Advertisement

फिल्म ‘पैरानॉर्मल इश्क’ में दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री स्नेहा नामानंदी ने प्रमुख भूमिका निभाई है. दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद इस फिल्म से भी स्नेहा को नया मुकाम हासिल करने की उम्मीद है. स्नेहा ने हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने बताया कि वह ‘पैरानॉर्मल इश्क’ को लेकर काफी उत्साहित हैं.

स्नेहा के अलावा फिल्म में अमित पुंडीर, आफरीन सिद्धू, समीर कपूर आदि मुख्य किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश ठाकुर, आर्ट डायरेक्टर मयूर शर्मा और नृत्य बॉलीवुड के मशहूर डांस मास्टर सागर दास का है. फिल्म के गानों को अपनी मीठी आवाज सिंगर अल्तमाश फरीदी ने दी है. फिल्म का डिजिटल प्रमोशन बीफिल्म्स (डिजिटल मीडिया) कर रही है.

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.