Published On : Sat, Jun 3rd, 2017

बेसमेंट में पानी भरा तो अब दमकल की नहीं मिलेगी सेवा

Advertisement

File Pic


नागपुर: 
सन २०१४ में भीषण बारिश से सारा शहर जल मग्न हो गया था. कई कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में बरसाती पानी जमा हो गया था. ऐसे हालात में मनपा के अग्निशमन विभाग ने बेसमेंट से पानी निकाल कर राहत पहुंचाई थी. इसके बाद कॉम्प्लेक्स वालों की कई खामियां उजागर हुई थीं. जिसे देखते हुए मनपा प्रशासन ने पानी निकासी के लिए उपायोजनाएं करने की सूचना कॉप्लेक्स के प्रबंधन को दी थी. लेकिन इस साल से बारिश का पानी कॉम्प्लेक्सों के बेसमेंट में भरने पर दमकल कर्मीं कोई मदद करने नहीं पहुंचेंगे. इस संबंध में जल्द ही शहर के तमाम हाउसिंग सोसाइटियों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों को सूचना जारी की जाएगी.

बता दें कि बारिश में इमारतों के बेसमेंट में पानी भरने पर मनपा के दमकल विभाग को मोटर के जरिए पानी खींचकर बाहर निकालने, मेहनताने आदि पर बड़ी रकम खर्च होती है. बिल्डिंग का प्लान सही ढंग से ना होने से यह समस्या बढ़ते गई. जिससे अब बारिश के सीजन में अगर बेसमेंट में पानी भरता है और मनपा के दमकल विभाग को संपर्क किया जाता है तो विभाग निजी एजेंसियों का संपर्क नंबर उन्हें बताकर पानी खुद ही निकालने का सुझाव देते नजर आएगी. दरअसल इस निर्णय के पीछे बिल्डिंग कोड को मुख्य कारण माना जा रहा है. जिसमें कॉम्प्लेक्स निर्माण के दौरान बरसाती पानी के निकासी की व्यवस्था करने के नियम का सख़्ती से पालन करने के निर्देशित दिए हुए हैं.

निजी कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट से बरसाती पानी नी घुसने और घुसने पर उसकी निकासी के लिए इंतजाम करने की शर्त होती है. लेकिन नियमों को ताक पर रखकर जब इस तरह के निर्माण कार्य किए गए तो बारिश में पानी भरने की समस्याएं सामने आने लगी. ऐसे में बाढ़ का पानी भरने से मनपा के दमकल को याद करना प्रशासन को नागंवार गुजर रहा है. यही वजह है कि बारिश में निजी कॉमिक्स के लिए तैयारी के आभाव में मुसीबतों भरा साबित हो सकता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.