Published On : Tue, Aug 24th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

मुख्यमंत्री की अवमानना के मामले में केंद्रीय मंत्री राणे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज करे मामला- शिवसेना

Advertisement

कन्हान/कामठी– नागपुर जिला ग्रामीण शिवसेना की ओर से कन्हान पुलिस स्टेशन में पुलिस निरीक्षक अमित आतराम को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपशब्द बोल कर उन्हें अपमानित करने के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई।

शिवसेना जिला उप प्रमुख वर्धराज पिल्ले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कनान पुलिस स्टेशन में जाकर पुलिस निरीक्षक अमित आश्रम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के मामले से शिव सैनिकों की भावनाएं आहत हुई है।

ज्ञापन में राने के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। मांग कर्ताओ में शिवसेना जिला प्रमुख वर्धराज पिल्ले, नगराध्यक्ष करुणा आष्टनकर, उपाध्यक्ष डायनल शेंडे, अनिल ठाकरे, रविंद्र राणे, भरत पगारे, सोनू खान, चिंटु वाकुलकर, उमेश पवनीकर, प्रदीप गायकवाड, अजय चौहान, मधुकर नागपुरे, शिव कुरील, सुनील पिल्ले, समीर गायकवाड ,अतुल मेश्राम, समशेर पुरवाले, कार्तिक पिल्ले, लोकेश बावनकर,मनीषा चिखले, वैशाली श्रीखंडे, मोनिका पौनिकर, अंजू जाधव, यादव सुनीता मेश्राम, वैशाली खंडार, माया नामदेवें ,कोमल लांजेवर, वैशाली थोरात, शुभांगी घोगले ,माया तितरमारे, उषा साकोरे ,किशोर भोगे, आशा धुरियां , जोशीला उके, ममता दास, लीना हारोडे उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.