Published On : Fri, Jan 30th, 2015

बुलढाणा : शिवसेना के दो गुटों में मारपीट, 1 गंभीर

Advertisement

 

बुलढाणा। यहां के विश्राम भवन में निहाय विधानसभा बैठक के दौरान शिवसेना के दो गुटों में राडा हो गया है. इस दौरान एक गुट के शिवसेना कार्यकर्ता ने दूसरे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता को मारपीट करने की घटना घटी. इस घटना से शिवसेना में खलबली मच गई है. इस घटना से शिवसेना में दो गुट होने की बात सामने आयी है.

शिवसेना के उप नेता सुहास सामंत दो दिन के दौरे पर बुलढाणा आये है. वहीं शनिवार 31 जनवरी को शिवसेना नेता तथा केंद्रिय मंत्री सुभाष देसाई बुलढाणा जिले के दौरे पर आ रहे है.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के विश्राम भवन में उपनेता सुहास सामंत की उपस्थिति में विधानसभा निहाय बैठक का आयोजन किया गया था. इस बैठक में जिले के शिवसेना कार्यकर्ता विश्राम भवन में पहुंचे.   विश्राम भवन में सामंत कुछ शिवसेना पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान बहार हस्ताक्षर लेने के विवाद से शिवसेना के दो गुटों में बहसबाजी हुई. कुछ समय में इस बहसबाजी का रूपांतर मारपीट में हो गया. इस मारपीट में मोताला तालुका का एक पदाधिकारी गंभीर जख्मी हो गया है. इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर परिस्थिति पर नियंत्रण में किया.

उल्लेखनीय है कि, गत कुछ दिनों से शिवसेना में सांसद प्रतापराव जाधव व विधायक विजयराज शिंदे ऐसे दो गुट है. विधानसभा चुनाव में एक गुट ने विरोध प्रचार करने से विधायक शिंदे को हार का सामना करना पड़ा. तब से दोनों गुटों में छत्तीस का आकड़ा है. उसका परिणाम आज में दिखाई दिया. प्रत्यक्ष उपनेता के सामने जिले के शिवसेना के दो गुटों में राडा होने से शिवसेना कार्यकर्ताओं पर नेताओं का ध्यान नहीं होने का नजर आ रहा है.

Advertisement

Shivsena

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.