Published On : Tue, Mar 24th, 2015

मुर्तिजापुर : दो नगरसेवकों में मारपीट

Advertisement


पुरानी रंजीश के चलते हुआ विवाद

मुर्तिजापुर (अकोला)। यहां के दो नगर सेवकों में पुरानी रंजीश के चलते जबरदस्त मारपीट हुई. इस घटना में कुछ लोग गंभीर जख्मी हुए, वहीं कुछ लोगों को मामुली चोटे आई है. यह घटना सोमवार 23 मार्च रात 9:30 बजे के करीब को हुई. इस घटना से शहर में खलबली मची है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के राष्ट्रवादी कांग्रेस के नगरसेवक तथा न.प. उपाध्यक्ष लखन अरोरा और कांग्रेस के नगरसेवक भारत जेठवाणी में पुराना विवाद था. मामुली कारण से दोनों में तु-तु मै-मै हुई. उसके बाद शाब्दिक विवाद का रूपांतर मारपीट में हुआ. इस दौरान दोनों गुट के सहकारियों ने एक दुसरे को गालियां दी वहीं एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंका, जो बिच बचाव करने गए गुलाब दुबे के सर पर लगा. जिससे वह गंभीर जख्मी हो गए तथा भारत जेठवाणी के गुट के मुकेश जठेवाणी, विक्की जठेवाणी, गोवर्धनदास जठेवाणी भी जख्मी हुए है. वहीं अनधिकृत तरीके से लखन अरोरा का समर्थन करनेवाले गुड्डूपवार को जबरदस्त चोट लगी है, उसे अकोला रेफर किया गया है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार अनिल ठाकरे अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा परिस्थिति को नियंत्रित में किया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.