नागपुर: सूफी संत हजरत बाबा सैयद जमालुद्दीन र.अ. का 80वां दो दिवसीय सालाना उर्स दरगाह शरीफ, पुलिस लाइन टाकली एम.टी. वर्कशाॅप के पीछे काटोल रोड में धूमधाम से मनाया गया। उर्स की श्रृंखला में रविवार को बाबा हुजूर की शान में शानदार कव्वाली कार्यक्रम किया गया। जिसमें क्षेत्र के नागरिकों सहित बाबा हुजूर के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम का आगाज बाबा हुजूर की मजार पर चादर पेश कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. प्रशांत चोपड़ा ने की। बाबा की शान में एक से बढ़कर एक कव्वाली टीकमगढ़ से आए मशहूर कव्वाल सईद फरीद निजामी ने पेश की।
सफलतार्थ संयोजक सतीश ढोले, सुनील ढोले, प्रमोद गोडबोले, संजय गावंडे, राजू गोडबोले, सोनू गोडबोले, जुबेर शफी, सैयद जावेद, रमेश घटोले, दिलीप देवगडे, शेख मुश्ताक, असलम बंटी, सुधाकर राजेश कामले, टिंकू सोहेल, मो. मुमताज, गनी भाई, कुणाल, जलील भाई, इकरार भाई आदि ने प्रयास किया।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate









