Published On : Thu, Oct 18th, 2018

सुष्मिता सेन ने दुर्गा पंडाल में बेटियों संग किया धुनुची डांस, Video वायरल

Advertisement

नई दिल्ली: इन दिनों हर तरफ नवरात्रि की धूम है. बॉलीवुड इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है. हर रोज बड़े सितारे मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल में पहुंच रहे हैं. कल अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी मुंबई में अपनी बेटियों रिनी और अलिसाह के साथ दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने अपनी बेटियों के साथ वहां पारंपरिक धुनुची डांस भी किया. सुष्मिता सेन की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.

सुष्मिता ने इस डांस की वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वो बेटी रिनी के साथ धुनुची डांस करती नज़र आ रही हैं.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आपको बता दें कि दुर्गा पूजा के मौके पर खास तौर पर बंगाल के लोग इस डांस को करते हैं. धुनुची यानि वो बर्तन जिसमें से धुआं निकलता है. सूखे नारियल के छिलके जलाने से उसमें से धुआं निकलता है. उसी बर्तन को अपने हाथों में लेकर दुर्गा मां की आरती उतारी जाती हैं. आरती के दौरान नाचने के साथ साथ कई तरह के करतब भी किए जाते हैं.

नवरात्रि के मौके पर हर साल सुष्मिता इसी तरह जश्न के रंग में रंगी नज़र आती हैं, लेकिन इस साल उन्होंने पांडाल में अपनी बेटियों के साथ धुनुची डांस भी किया. इस पारंपरिक नृत्य के दौरान सुष्मिता सेन बेहद खुश नज़र आईं.

Advertisement

नवरात्रि के मौके पर हर साल सुष्मिता इसी तरह जश्न के रंग में रंगी नज़र आती हैं, लेकिन इस साल उन्होंने पांडाल में अपनी बेटियों के साथ धुनुची डांस भी किया. इस पारंपरिक नृत्य के दौरान सुष्मिता सेन बेहद खुश नज़र आईं.

सुष्मिता सेना इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत साड़ी में नज़र आईं. पंडाल पहुंचकर सुष्मिता सेन ने वहां अपनी बेटियों के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं. सुष्मिता की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं. यहां देखें सारी तस्वीरें- बेटियों के साथ दुर्गा पंडाल पहुंची सुष्मिता सेन, धुनुची डांस कर उतारी मां दुर्गा की आरती

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.