Published On : Sat, Feb 15th, 2020

महा मेट्रो कि फिडर सर्विस : 200 से अधिक लोगो ने किया पंजीयन

Advertisement

नागपुर – महा मेट्रो अक्वा लाइन पर मेट्रो ट्रेन से मिहान, खापरी क्षेत्र के नौकरीपेशा लोगों को सुविधाजनक आवागमन के लिए फिडर सर्विस उपलब्ध कराने की मांग मिहान क्षेत्र कि विविध कंपनियों के कार्मियों ने की थी. महा मेट्रो की ओर से मिहान स्थित एचसीएल कंपनी मे आयोजित फिडर सर्विस पंजीयन कार्यक्रम के दौरान २०० से अधिक कार्मियों ने पंजीयन कराया . इन कार्मियों ने सिटी से मिहान तक आवागमन के लिए निजी वाहनों की बजाय मेट्रो रेल सेवा का ही उपयोग करने का उल्लेख किया . महा मेट्रो के मल्टी मोडल इंटीग्रेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में अधिकारीयों ने फिडर सेवा संबंधी विस्तुत जानकारी दी . मिहान परिसर में खापरी मेट्रो स्टेशन तक आवागमन के लिए सिटी बस सेवा उपलब्ध कराई गई है .

पंजीयन के दौरान एचसीएल कंपनी के कार्मियों ने मनीष नगर और आस-पास की बस्तीयों से जय प्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन तक फिडर सर्विस की फेरीयां बढाने का सुझाव दिया . कार्मियों का कहना था, कि फिडर सेवा से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने तथा खापरी से नौकरी स्थल तक पहुंचने के लिए निर्धारित समय के अनुकूल फिडर सर्विस होने का लाभ ही नही मिलेगा, बल्की कर्मचारियों मे फिडर सर्विस के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा . शहर क्षेत्र मे फिडर फेरीयां बढाने से कर्मचारीयों के समय मे बचत होगी और ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी इसका लाभ ले सकेंगे.

ऑरेंज लाइन पर 15-15 मिनट में मेट्रो ट्रेन सेवा बर्डी और खापरी से उपलब्ध है . इसी तर्ज पर अक्वा लाइन पर सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर तक 15-15 मिनट के अंतराल मे मेट्रो होने से मिहान से दक्षिण अंबाझरी मार्ग पर जाने और वहां से आने वाले कार्मियों को ट्रेन का इंतजार करना पडता है . एसी परीस्थीतीयों मे जो साधन मिलता है कर्मचारी गण उसका सहारा लेते है .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.