Published On : Sat, Nov 15th, 2014

यवतमाल : फेडरेशन की कपास खरीद 3800 से 4050 तक

Advertisement


यवतमाल।
यवतमाल जिले में कपास खरीदी गैरंटी मूल्य के अनुसार आज शुरू हुई. जिसमें कपास फेडरेशन द्वारा 3800 से 4050 तक का दाम प्रति क्ंिवटल दिया गया. उसमें एलआरए के प्रजाति को 3800 रुपए, एच-4/एच-6 तक के लिए 3950 रुपए और बन्नी/ब्रम्हा के लिए 4050 रुपए प्रति क्ंिवटल दाम दिया गया.

मोदी का वादा झूठा प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए जिले के आर्णी तहसील के दाभड़ी गाव में चाय पे चर्चा कार्यक्रम में आए थे. उस समय उन्होंने खेतों में जाकर भी किसानों से बातचीत की थी. उसके बाद हुए कार्यक्रम में भी उन्होंने किसानों द्वारा लगाई गई लागत और उसपर 50 फिसदी मुनाफा यह दाम उनकी भाजपा सरकार केंद्र में आती है तो दिया जाएंगा, ऐसा आश्वासन दिया था. मगर यह आश्वासन झूठा निकला है. क्योंकि कांग्रेस द्वारा दिए जानेवाले दाम में मात्र 50 रुपए की वृद्धि प्रति क्ंिवटल के पिछे की गई है. जिससे किसान मोदी के वादे को कांग्रेस के समान ही मानकर संतप्त भावना व्यक्त कर रहीं है.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.