Published On : Thu, Jan 12th, 2017

कैदियों को शाही खाना, फौजियों को सिर्फ तरसाना

Advertisement
jail

Representational Pic


नागपुर
: सुबह-सुबह नाश्ते में एक गिलास दूध, फिर केला और फिर पोहा या उपमा, आज आपने नाश्ते में यही सब खाया न? नहीं! अरे! नागपुर केंद्रीय कारागार के कैदी तो यही सब खाते हैं नाश्ते में और रोजाना खाते हैं। आप हैं कि फौजियों को मिलने वाले सड़े, बदबूदार और बासी खाने की सचाई जानकर दुःखी हैं। खुश होइए कि हमारे देश का कैदी पोषाहार खाता है। फौजी तो संघर्ष करने के लिए ही होता है, उसे उसके हाल पर छोड़िए!

यह सब पढ़ते हुए आपको गुस्सा आ रहा है न? अगर नहीं आ रहा है तो मान लीजिए कि आपके भीतर इस देश के लिए अपनी जान देने वाले फौजी से अधिक दूसरों की जान लेने वाले अपराधी के लिए ज्यादा हमदर्दी है।

कैदियों को तीन समय मानक नियमों के हिसाब से पोषाहार दिया जाता है। सुबह एक गिलास दूध, केला खाने के बाद कैदियों को पोहा या उपमा और दोपहर के भोजन में रोटी, सब्ज़ी, दाल, चावल। रात के भोजन में भी यही सब, बस सब्जी बदल दी जाती है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कैदियों को खिलाइए, ‘नागपुर टुडे’ को कोई ऐतराज नहीं है, आखिर वे ‘सरकारी मेहमान’ जो ठहरे। उन्होंने अपराध किया है तो अदालत की सुनाई सजा काटने वे जेल में आए हैं और यहाँ सिर्फ सजा ही नहीं काटनी है उन्हें, अपना हृदय परिवर्तन भी तो करना है! और हृदय परिवर्तन खाली पेट कैसे होगा?
लेकिन इस देश की सीमा पर धूप, बारिश, सर्दी झेलते हमारे सैनिकों के साथ इतना सौतेला व्यवहार क्यों? यह तो भला हो सीमा सुरक्षा बल के उस जवान का कि उसने हिम्मत कर वीडियो बनाया और सारी दुनिया को भारतीय सैनिकों के साथ हो रहे भयावह भेदभाव से परिचित कराया।

ऐसा नहीं कि सैन्य अधिकारियों के मजे हैं। असल में सेना में अधिकारियों के मेस में भी जो खाना मिलता है उसका बदबूदार, बासी और सड़ा हुआ होना आम बात है। ऊपरी रैंक के कुछ अधिकारियों को छोड़कर शेष सभी के हिस्से में बदतर खाना ही आता है।

Advertisement

ऐसा नहीं कि सरकार अपने फौजियों के लिए बेहतरीन और पौष्टिक खाने-नाश्ते का इंतजाम नहीं करती! सचाई यह है कि सेना का प्रबंधन तंत्र भयानक रूप से भ्रष्ट है और माना जाता है कि असलहों की खरीद के बाद सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार सैनिकों के राशन-पानी के साथ ही होता है।

जय-हिन्द!

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges