
नागपुर : एफडीए नागपुर की ओर से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. कामठी के कलमना रोड स्थित बाबा नानक प्रोविजन के गोदाम में झोन 5 के विशेष पुलिस स्क्वॉड और अन्न विभाग के कर्मचारियों द्वारा 2,56,495 रुपए का सुगन्धित तंबाकू और पान मसाला जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार यह गोदाम राजकुमार श्रीचंद सचदेव का है. गोदाम से सुगन्धित तंबाकू के विभिन्न ब्रांड समेत 256 किलो तंबाकू एफडीए की कार्रवाई में मिला है. यह कार्रवाई नागपुर अन्न विभाग के सह आयुक्त शशिकांत केकरे व सहायक आयुक्त शरद कोलते के नेतृत्व में की गई है. साथ ही इस बड़ी कार्रवाई में विशेष पुलिस दल में पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र ठाकुर समेत उनकी टीम थी.
अन्न विभाग के सह आयुक्त शशिकांत केकरे ने जनता से अपील की है कि शहर में कहीं पर भी इस तरह से अवैध रूप से बेचे जा रही सुगन्धित सुपारी या फिर अन्य पाबंदी लगाई गई वस्तु बेचने पर आम नागरिक भी विभाग के 0712- 2562204 पर जानकारी दे सकते हैं.
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...




