Published On : Thu, Jun 22nd, 2017

हर्बालाइफ हेल्थ सप्लिमेंट पर एफडीए की कार्रवाई, 16.83 लाख का माल किया जब्त

Advertisement

FDA Action on Herbalife health supplement'
नागपुर
: नागपुर शहर में बड़े प्रमाण पर विभिन्न न्यूट्रास्यूटिकल हेल्प सप्लिमेंट,फ़ूड सप्लिमेंट की बिक्री बढ़ी है. जिम जानेवाले लोग भी इस हेल्थ सप्लिमेंट का जमकर प्रयोग करने लगे हैं. न्यूट्रास्यूटिकल शरीर के लिए हानिकारक है, जिसके कारण नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी को इसके उत्पादन के प्रमाण ज्यादा दिखाई देने के कारण इस हेल्थ सप्लिमेंट पर अन्न व औषधि विभाग की ओर से कार्रवाई की गई. गजानन नगर स्थित हर्बालाइफ इंटरनेशनल इंडिया प्रा. ली गोडाउन में छापा मारा गया. जिसमें तीन हेल्थ सप्लिमेंट के नमूने जब्त किए गए. इसके साथ ही 16 लाख 83 हजार रुपए का हेल्थ सप्लिमेंट भी जब्त किया गया है.

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त मिलिंद देशपांडे के नेतृत्व में की गई. इस दौरान कार्रवाई में अन्न सुरक्षा अधिकारी अभय देशपांडे, अन्न सुरक्षा अधिकारी प्रवीण उमप, सीमा सुरकर, किरण गेडाम का समावेश रहा.

लोगों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की चेतावनी विभाग की ओर से दी गई है. विभाग के अन्न शाखा के सहायक आयुक्त मिलिंद देशपांडे ने ऐसा आवाहन किया है कि ग्राहकों को कोई भी दुकान में न्यूट्रास्यूटिकल का प्रमाण ज्यादा होने का शक होने पर वे इसकी शिकायत 0712-2562204 नम्बर पर कर सकते हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.