
रविवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने खुदकुशी की कोशिश करने वाली रेप पीड़िता के पिता की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बता दें कि उन्नाव के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे बंधक बनाकर कई बार रेप किया। पीड़िता के परिवार ने विधायक के खिलाफ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह का प्रयास किया था।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, “युवती ने आरोप लगाया कि पिछले साल जून में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बलात्कार किया था। उन्होंने उन्नाव के गौतमपल्ली पुलिस थाने के प्रभारी विजय सेन सिंह पर शिकायत नहीं दर्ज करने का भी आरोप लगाया।
हालांकि, सेंगर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह उनकी छवि को खराब करने की साजिश है।
उन्होंने कहा, “यह मेरे राजनीतिक विरोधियों द्वारा मेरी छवि को खराब करने और मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार की गई साजिश है … मुझे किसी भी जांच से कोई समस्या नहीं है। जांच करें और दोषी को सख्त सजा दी जाए। जांच, मैं सजा का सामना करने के लिए तैयार हूं। ”
आत्मदाह की घटना मुख्यमंत्री के निवास के गोल्फ क्लब गेट के बाहर हुई थी। हालांकि, पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया था।
Nagpur शराब के पैसों को लेकर भाई ने भाई की चाकू से...
16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का...
Jalgaon में नकली देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़!#FakeLiquor #MaharashtraNews #Excise #CrimeNews
Nagpur Crime: 14 साल की बेटी के कथित यौन शोषण का आरोप...
एनआईटी कार्यालय में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप
भिवंडी में खेत की जमीन पर कब्जे का आरोप




