Published On : Tue, Oct 10th, 2017

बाप का ‘विकास’ 300% बेटे का 16000 गुना, सवाल करने पर CBI और ‘गोदी मीडिया’ पीछे पड़ जाएगी : लालू

Advertisement


नई दिल्ली: अमित शाह के बेटे की कंपनी का टर्नओवर अप्रत्याशित रूप से 1 साल में ही 16000 गुना बढ़ जाने पर लालू यादव ने सरकार और मीडिया व्यवस्था पर निशाना साधा है ।

वह अमित शाह की 300% बढ़ी हुई संपत्ति और बेटे की 16000 गुना बढ़ी हुई कंपनी के टर्नओवर का जिक्र करते हैं। साथ ही कहते हैं कि अगर कोई सवाल उठाएगा तो उसके पीछे सीबीआई, ईडी और आई टी की टीम लगा दी जाएगी और भाजपा समर्थक मीडिया उसके पीछे पड़ जाएगी ।

लालू प्रसाद यादव के द्वारा ऐसा कहा जाना बहुत मायने रखता है क्योंकि वो खुद लगभग इन्हीं परिस्थितियों में है । उनका मानना है कि भाजपा सरकार के सामने न झुकने की वजह से ही उनको निशाना बनाया जाता है ,बार-बार सीबीआई छापे मरवाए जाते हैं, साथ ही मीडिया उनका ट्रायल करती है।

निश्चित तौर पर मीडिया का एक बड़ा धड़ा है जो लालू के लिए दुर्भावना रखती हुई नकारात्मक छवि बनाने को आतुर रहती है । इसी व्यवस्था पर तंज कसते हुए लालू यादव कहते हैं कि अब तो इतने बड़े बड़े घोटालों की आलोचना करना भी अपराध है। अगर करेंगे तो जांच एजेंसी और मीडिया आपके पीछे पड़ जाएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.