Published On : Fri, Jun 18th, 2021

श्री फारूकभाई अकबानी व श्रीमती सना खान महिला मुक्ति मंच, नागपुर के अध्यक्ष बने

Advertisement

नागपुर:- दि. 16 जून 2021 को महाराष्ट्र महिला मुक्ति मंच की सभा नागपुर में बुलायी गई। सभा में महाराष्ट्र महिला मुक्ति मंच के संस्थापक श्री नितिनजी मोरे व अध्यक्ष श्री अशोकजी खैरात ने नागपुर शहर के लिये श्री फारूकभाई अकबानी व श्रीमती सना गानिया खान को अध्यक्ष नियुक्त किया तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया।

फारूकभाई अकबानी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि महिला मुक्ति संस्था ने जो महत्वपूण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हैं, उसे वे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करेंगे। महिलाओं की देश की प्रगति में मुख्य भूमिका रही है। महिलाओं को किस तरह से शिक्षित कर व आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाये, इन विषयों पर संस्था गंभीरता से विचार करेगी।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

श्रीमती सना खान ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। यह संस्था महिलाओं को लघु उद्योग व गृह उद्योगों में आगे आने के लिये प्रोत्साहित करेगी। महिलाओं को भिन्न-भिन्न लघु व गृह उद्योगों में प्रशिक्षित करने के लिये समय-समय पर संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

इस अवसर पर प्रमुखता से महिला मुक्ति मंचस नागपुर शहर के अध्यक्ष – नागपुर जिल्हा अध्यक्ष – दुर्गा वैट, विलास नागमोते, मोहम्मद खान -जिल्हा कोषाध्यक्ष, असरा मोईद्दीन – पश्चिम नागपुर अध्यक्ष, आशा सायनिया – पूर्व नागपुर अध्यक्ष, दया बटोलिया – उपाध्यक्ष नागपुर शहर, जयश्री गुप्ता – नागपुर शहर कोषाध्यक्ष, मीना परेशर – पश्चिम नागपुर उपाध्यक्ष, विद्या सेलुकर – दक्षिण नागपुर शहर अध्यक्ष, पिंकी जुमडे, सुषमा गोडघाटे, सुषमा डांगे, पुरूषोत्तम खापर, शबाना शेख, आशा तिवारी – सचिव, पश्चिम नागपुर, अनुराधा खाडे़, आशना सायना, छाया जिवने, मोरेश्वर नागमोते, राजीव गोसवाडे, श्यामसुंदर बटोलिया एवं विलास नागमोते उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा अध्यक्ष श्री फारूकभाई अकबानी ने दी।

Advertisement
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges