Published On : Fri, Oct 31st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

फारूक अकबानी व सीए हेमंत सारडा बने एनव्हीसीसी के नए निर्विरोध अध्यक्ष व सचिव

Advertisement

नागपुर : विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स (NVCC) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चेंबर की 81वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा 30 अक्टूबर 2025 को रजवाड़ा पैलेस, गांधी सागर, नागपुर में संपन्न हुई, जिसमें श्री फारूक अकबानी को निर्विरोध अध्यक्ष और सीए हेमंत सारडा को निर्विरोध सचिव चुना गया।

सभा में वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई। नवगठित टीम में उपाध्यक्ष पद पर श्री स्वप्निल अहिरकर, सीए अश्विनी अग्रवाल, श्री उमेश पटेल, तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वश्री रामअवतार तोतला, सचिन पुनियानी, दीपक ओ. अग्रवाल, राजवंतपाल सिंह तुली, शब्बार शाकिर, अभय अग्रवाल, अशोक संघवी, ज्ञानेश्वर रक्षक, मनीष जेजानी, राजुभाई माखिजा, अमित रमेश अग्रवाल, प्रकाश मेहाड़िया, मनोज लटुरिया, हुसैन अजानी, मोहन चोईथानी, राकेश आहुजा, हेमंत सारडा, प्रभाकर देशमुख, मोहन गट्टानी, राजन अग्रवाल, सीए गिरीष मुंदडा, राजकुमार गुप्ता, दौलत कुंगवानी, राजेश मुनियार, निर्माण अग्रवाल, संजय अग्रवाल (पचेरीवाला), नारायण तोष्णीवाल, संतोष काबरा, राकेश गांधी, संजय पालीवाल, सुनिल भाटिया, साकेत सुरी, मधुर सतीष बंग, सुर्यकांत अग्रवाल, नटवर पटेल, सलीम अजानी, सुनिल जग्यासी, सुशील झाम, उमंग अग्रवाल, विकेश अग्रवाल व धर्मेन्द्र आहुजा शामिल हैं।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चेंबर के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपेनजी अग्रवाल व श्री अश्विनजी प्रकाशजी अग्रवाल (मेहाड़िया) ने एक साथ मंच साझा कर नई कार्यकारिणी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कहा कि “एनव्हीसीसी पूर्व की तरह व्यापारी एकता का प्रतीक बनकर और भी अधिक सशक्त बनेगा।”

चेंबर पदाधिकारियों में सीए हेमंत सारडा – सचिव, सचिन पुनियानी – कोषाध्यक्ष, दीपक ओ. अग्रवाल, मनीष जेजानी व अशोक संघवी – सहसचिव, तथा हुसैन अजानी – पीआरओ पद हेतु सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए।

वरिष्ठ व्यापारी श्री अर्जुनदास आहुजा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह नई टीम व्यापारी हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।”

अपने संबोधन में नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री फारूक अकबानी ने कहा कि उनके कार्यकाल में चेंबर के पदाधिकारी नियमित रूप से व्यापार संगठनों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए चेंबर में महिला विंग स्थापित करने की घोषणा भी की।

सभा में पूर्व अध्यक्ष श्री गोपाल सोनी, हेमंत खुंगर, जगदीश बंग, हेमंत गांधी सहित 250 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नव-निर्वाचित सचिव सीए हेमंत सारडा ने किया।

Advertisement
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे आक्रामक #nagpurnews  #latestnews

विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges