Published On : Wed, Apr 15th, 2015

तिवसा : जलयुक्त कार्य में किसान करे सहयोग

Advertisement


पालक सचिव मालिनी शंकर ने किया अवलोकन

15 Jalyukt Shivir,
तिवसा (अमरावती)। अकाल व पानी के अभाव की स्थिति पर मात करने के लिए किसानों के पास सिंचाई सुविधा होना जरुरी है. इसके लिए सरकार ने जलयुक्त शिवार योजना किसानों के लिए आरंभ की है. किसान इस योजना में अपना सहयोग दें. किसानों को इससे निश्चित ही लाभ होगा. यह आह्वान जलसंपदा विभाग की प्रधान सचिव व जिले की पालक सचिव मलिनी शंकर ने किया. वे जलयुक्ति शिवार अभियान के तहत चल रहे कार्यों के अवलोकन हेतु बुधवार को तहसील के तलेगांव ठाकुर पंहुची.

सीधे किसानों से चर्चा
उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए है. इस पर सरकार द्वारा बडे पैमाने पर निधी खर्च की जा रही है. इस योजना से भूजस्तर बढऩे व सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इस समय उनके साथ जिलाधिकारी किरण गिते, मोर्शी के एसडीओ जी.टी. देशमुख, उपजिलाधिकारी जयंत देशपांडे, तिवसा के एसडीओ जगताप, जिला कृषि अधिकारी, दत्तात्रय मुले, तहसील कृषि अधिकारी पंकज चेडे, तहसीलदार विजय लोखंडे आदि उपस्थित थे.

इस अभियान के तहत तहसील के वाढोणा में नाले के गहराईकरण के काम की जानकारी उन्होने ली. उन्होने बाटर बजेटींग, नाले पर मिट्टी , गहराईकरण, उतार आदि की विस्तृत जानकारी उन्होने अधिकारियों से ली व उन्हे सूचनाएं दी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.