Published On : Mon, Dec 1st, 2014

खामगांव : किसानों आत्महत्या न करें : फुंडकर

Advertisement


विधायक भाऊसाहेब फुंडकर व एड. आकाश फुंडकर ने दिया परिवारों को सांत्वना

Fundkar
खामगांव (बुलढाणा)। किसानों के लिए कठिन समय है, पर अब केन्द्र और राज्य में भाजपा की किसानों के हित रक्षक सरकार है. यह सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है. सूखे की विकट स्थिति में सरकार किसानों को सर्वतोपरि मदद करेगी. उसके लिए किसान आत्महत्या का मार्ग अख्तियार न करे. उक्त आशय की अपील भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक भाऊसाहेब फुंडकर ने की. वे खामगांव तालुका के किन्ही महादेव में बीते कई दिनों से सूखा, फसल खराब होने, कर्ज से बेजार होकर शंकर एकनाथ लांडे, रामकृष्ण शत्रुघ्न गावंडे व श्रीराम खंडुजी दांदळे के आत्महत्या किए जाने के बाद किसानों के परिवारों से बातचीत कर आत्महत्या नहीं करने की अपील कर रहे थे. उनके साथ भाजपा के तालुकाध्यक्ष शरद गायकी भी मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.