Published On : Mon, Jun 12th, 2017

कर्जमुक्ति के फ़ैसले पर किसानों ने मनाया आनंदोत्सव

Advertisement

Vidarbha RAS
नागपुर:
 किसानों की संपूर्ण कर्जमाफ़ी पर राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का राज्य के किसानों ने स्वागत किया है। सोमवार को कर्जमाफ़ी के फ़ैसले का स्वागत करते हुए आंदोलन में शामिल शेतकरी संगठन ने राज्य भर में आनंदोत्सव मनाया। शहर के गिरीपेठ स्थित शेतकरी संगठन और विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के कार्यालय में संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानो के साथ मिलकर जश्न मनाया। इस दौरान पटाख़े फोड़े गए और एक दूसरे को फूल भेंट दिए गए।

संपूर्ण कर्जमाफ़ी की माँग करते हुए राज्य भर के किसान हड़ताल पर चले गए थे। इस दौरान किसानों ने हिंसक और उग्र प्रदर्शन भी किया। भारी विरोध को देखते हुए अंततः सरकार को किसानों की माँग माननी ही पड़ी। इस फैसले का स्वागत करते हुए किसान नेता राम नेवले ने इसे राज्य के किसान की बड़ी जीत बताया। नेवले के अनुसार किसानों के दबाव की वजह से पहले कर्जमुक्ति न करने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आखिरकार झुकना पड़ा। यह फैसला विदर्भ के किसानो के लिए काफ़ी अहम है। जो फैसला लिया गया है उसका असर जल्द दिखाई देने लगेगा।

31 अक्टूबर से पहले समिति का निर्माण कर अल्पभूधाराक किसान कर्ज माफ़ किये जाने और आज से ही कर्जमुक्ति होने का फायदा सबसे ज्यादा छोटे किसानों को होगा। इस फैसले की वजह से नई फसल के लिए कर्ज लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने दूध उत्पादक किसानों के स्वामीनाथन आयोग द्वारा उत्पादन खर्च से 50 फ़ीसदी न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए प्रधानमंत्री से चर्चा करने का आश्वाशन दिया है जिससे किसानों को फायदा होगा। शेतकरी संगठन ने राज्य सरकार के फ़ैसले का स्वागत किया है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges