Published On : Sat, Jun 3rd, 2017

किसानो को संपूर्ण कर्ज़ माफ़ हो – राजेंद्र मुलक

Advertisement

Rajendra Mulak

नागपुर: राज्य में किसानों द्वारा उठाई जा रही माँगो को कांग्रेस ने अपना समर्थन जारी किया है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार से किसानो से किया गया वादा याद दिलाते हुए उसे पूरा करने की माँग की है। पूर्व मंत्री और नागपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेंद्र मूलक ने किसानों से विपक्ष में रहने के दौरान बीजेपी द्वारा उठाई जा रही माँग को याद दिलाया। मूलक के मुताबिक जब केंद्र और राज्य में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकार थी तब बीजेपी ने किसानों से सत्ता आने पर संपूर्ण कर्ज माफ़ी का वादा किया था अब दोनों की जगहों पर बीजेपी की ही सरकार है बावजूद इसके बीजेपी अपने वादे से मुकर रही है।

राजेंद्र मुलक ने किसान आंदोलन में फूट डालने का आरोप भी राज्य सरकार पर लगाया है। जब बीजेपी विपक्ष में थी तब नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागु करने और उत्पादन खर्च से 50 फ़ीसदी ज्यादा समर्थन मूल्य देने का वादा कर रहे थे पर अब जब बीजेपी को सत्ता हाँथ में मिल चुकी है तो उन्होंने इस मुद्दे से पल्ला झाड़ लिया है यह किसानो के साथ वादाखिलाफ़ी है।

मूलक ने राज्य में छोटे-बड़े किसान के रूप में सरकार द्वारा किसानों को विभाजित करने पर आपत्ति जताई है उनका कहना है इससे किसानो के बीच फ़ूट पड़ेगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.