Published On : Sun, Jun 7th, 2020

गोंदिया:किसान ने कुएं में कूद की खुदकुशी

Advertisement

आर्थिक तंगी हो सकती है वजह ? पुलिस जांच में जुटी

गोंदिया: जिले के किसानों की आर्थिक स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है। कभी सूखा तो कभी गीला अकाल.. और अब वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन से कई किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे है।

इस आपदा के बीच 6 जून शनिवार के रात 8 बजे हृदयविदारक घटना सामने आयी।
जिले के आमगांव थाना क्षेत्र से 4 किमी दूर ग्राम गोरठा में एक 55 वर्षीय किसान ने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं में जाकर छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई। आमगांव के थानाप्रभारी सदलबल मौके पर पहुंचे तथा चारपाई के पहियों को रस्सी से बांधकर उसे कुऐं में उतारा गया और उसके सहारे किसान की लाश को खींचकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने स्पॉट पंचनामा करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा।

मृतक किसान नेतलाल सोईदा पाथोड़े (55 रा. गोरठा) के संदर्भ में बताया जाता है कि, उसके 6 बच्चे है, 4 बेटियों की शादी हो चुकी है तथा 1 बेटी व 1 बेटा अविवाहित है। किसान के खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया? यह समाचार लिखे जाने तक ज्ञात नहीं हो सका है।

Advertisement

बहरहाल आज 7 जून को किसान के शव का पोस्टमार्टम ग्रामीण अस्पताल में करने के पश्‍चात लाश परिजनों को सौंप दी गई है। आमगांव पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 174 आकस्मिक मौत का मामला पंजीबद्ध किया है। प्रकरण के आगे की जांच थाना प्रभारी श्याम काडे के मार्गदर्शन में पो.ह. गजपुरे कर रहे है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.