Published On : Fri, Apr 18th, 2014

खामगांव: क़र्ज़ से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Advertisement


खामगांव.

कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है । मोताला तहसील के मुर्ती गांव के किसान बाबुराव नामदेव घुरंधर (42) ने 16 अप्रैल को घर से कुछ ही दुरी पर स्थित नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के पास ३ एकड़ खेत थे । इस खेत पर जिला बैंक से लिया हुआ २० हजार रूपए कर्ज बकाया है। उसके कारण वह गत कुछ दिनों से परेशान था। मृतक बाबुराव धुरंदर अपने पीछे माँ, पत्नी, 1 लड़का, 1 लड़की का भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। बोराखेडी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज़ किया है।

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.