Published On : Thu, Sep 12th, 2019

फार्म हाऊस की आड़ में चल रहा था कारखाना, लाखों का माल जप्त

Advertisement

गोंदियाः पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

गोंदिया। अगर आप शराब सेवन के शौकीन है तो जरा संभलकर पिएं, कहीं एैसा न हो कि आपके हाथों में नकली शराब लग जाए और उसने सेवन से आपकी सेहत पर बन आए..

जानकारों की मानें तो गोंदिया शहर के कई मौहल्लों और आसपास के देहातों में नकली देशी-विदेशी शराब बनाने के कई कारखाने चल रहे है तथा इस नकली शराब की बिक्री पड़ोसी जिले चंद्रपुर और गड़चिरोली में शराबबंदी लागू होने के बाद 30 फीसदी तक बढ़ गई है।

इस धंधे से जुड़े शराब माफिया घटिया किस्म की अवैध शराब खपाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे है। आबकारी विभाग ने जब आंखें तरेरी और शहर के बाजपेई वार्ड व पिंडकेपार इलाके में 2 अड्डों पर छापामार कार्रवाई की तोे इन्होंने अपना नया ठिकाना दवनीवाड़ा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम हरसिंगटोला (रतनारा) को बना लिया।

Advertisement

जिला पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे इन्हें इस बात की गुप्त जानकारी मिली कि, गत कुछ दिनों से केमिकल का इस्तेमाल कर बनावटी शराब बनायी जा रही है तथा इस कारखाने का संचालन श्याम चाचेरे उर्फ पी.टी (रा. बाजपेई वार्ड) तथा विनोद जुलेल (रा. शास्त्री वार्ड) द्वारा हरसिंगटोला में किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे तथा उपअधीक्षक अतुल कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध शाखा के निरीक्षक दिनकर ठोसरे, सापोनि रमेश गर्जे, उपनिरीक्षक तेजेंद्र मेश्राम, पुलिस कर्मचारी लिलेंद्र बैस, चंद्रकांत कर्पे, राजकुमार पाचे, राजेश बढ़े, रेखलाल गौतम, विनय शेंडे, अजय रहांगडाले की टीम रतनारा से सटे हरसिंगटोला स्थित फार्म हाऊस पर गुरूवार 12 सितंबर के अर्धरात्रि दबिश देने पहुंची।

इस फार्महाऊस के विषय में बताया जाता है कि, पहले यहां तबेला हुआ करता था लेकिन गोंदिया में शिंकजा कसने के बाद आरोपियों ने इसे अपना ठिकाना बनाया और मवेशी हटा दिए गए तथा इसे नकली अवैध शराब बनाने के कारखाने में तबदील किया गया। केमिकल का इस्तेमाल कर यहां बनावटी शराब बनायी जा रही थी, जिसकी सप्लाय चंद्रपुर व गड़चिरोली में की जा रही है, एैसी गोपनीय जानकारी मिलने पर पुलिस ने जब यहां छापा मारा तो अड्डे से 132 बॉक्स (कीमत 3 लाख 28 हजार 120 रूपये) की तैयार शराब और 2 लाख 25 हजार 780 रूपये मुल्य का कच्चा माल जिसमें केमिकल भरे ड्रम, खाली बोतलें, लेबल, एल्मुनियीम ढक्कन, खरडे, अल्कोहल मीटर, पानी के कैन, बोतल सील करने की मशीन आदि साहित्य जब्त करते हुए पुलिस ने कुल 6 लाख 58 हजार 620 रूपये का माल बरामद कर इस फार्म हाऊस के मालिक विनोद जुलेल तथा शराब माफिया श्याम चाचेरे के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच वरिष्ठ अधिकारी कर रहे है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.