Published On : Fri, May 21st, 2021

सांगली: कोरोना से 13 घंटे में खत्म हुआ पूरा परिवार

Advertisement

पति-पत्नी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे की एक-एक कर मौत


कोरोना की वजह से एक से एक बुरी, त्रासद और भावुक करने वाली कहानियां सामने आ रही हैं, ऐसा ही हुआ है महाराष्ट्र राज्य के सांगली जिले में जहां केवल 13 घंटे के भीतर ही एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही एक पूरे परिवार को कोरोना ने लील लिया है. मामला सांगली जिले की शिराला तहसील का है जहां शिरशी गांव का है जहां एक पूरा परिवार कोरोना के कारण खत्म हो गया है.

सबसे पहले 75 साल के सहदेव झिमुर नाम के एक बुजुर्ग को कोरोना हुआ. उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके कुछ ही दिन बाद उनकी पत्नी सुशीला झिमूर भी कोरोना की चपेट में आ गई. उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसी दौरान अपने माता-पिता की हेल्थ देखने के लिए उनका बेटा जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, मुंबई से अपने गांव चला आया था. दुर्भाग्य से वो भी कोरोना संक्रमित हो गया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन बीते दिन सॉफ्टवेर इंजीनियर के माता- पिता ने दम तोड़ दिया. माता-पिता की मौत पांच घंटे के अंतराल पर हुई. इसके बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे ने भी दम तोड़ दी. इस तरह एक पूरा परिवार 13 घंटे के भीतर कोरोना की भेंट चढ़ गया.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना से बीते चौबीस घंटे में 738 लोगों की मौत हो गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 29,911 नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 54 लाख 97 हजार 448 पहुंच गई है.

Advertisement

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना से 85 हजार 355 लोगों ने अपनी जान गवा दी है. अगर बात मुंबई की करें तो मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1425 नए केस सामने आए हैं और 59 और मरीजों की मौत हुई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.