
नागपुर: श्री नागपुर गौरक्षण अनुसंधान केंद्र की ओर से उमरेड रोड स्थित कंेद्र में असंख्य नागरिकों व यजमान परिवारों के बीच नागपुर में प्रथम बार पारिवारिक गोदान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भागवताचार्य पं. मोहनलाल जी व्यास उपस्थित थे।
गोदान महोत्सव का आरंभ पं. व्यास का स्वागत कर अध्यक्ष राधेश्याम सारडा, संयोजक श्रवण मालू, कमल सारडा, सुधाकर पसारी, रामअवतार तोतला, गोविंद पसारी, कमल बागड़ी ने किया। पश्चात पं. आचार्य धनराज पालीवाल व पं. प्रवीण लक्ष्मी नारायण ने संपूर्ण विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ गौ माता की पूजा कराकर 141 यजमानों को गाय की पूछ के सहारे वैतरणी नदी पार कराई। सभी 141 यजमानों ने गौमाता के रक्षण का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि इस तरह का नागपुर में यह प्रथम आयोजन है। पं. व्यास ने इस अवसर पर कहा कि गाय की रक्षा करना हम सभी का परम दायित्व है। गौमाता से बड़ा परोपकारी कोई नहीं है।
सफलतार्थ घासीराम मालू, वासुदेव मालू, प्रदीप मूंदड़ा, महेश मोदानी, राजेश झंवर, राजकिशोर सारडा, शरद काबरा, नरसिंग सारडा, ब्रिजकिशोर दरक, सुरेश गांधी, मोहन खेतान, कन्हैया मानधना, विट्ठल तापड़िया, सतीश बंग, रमेश रांदड, श्रीनिवास कांकाणी, ईश्वर कांकाणी, डा. परमेश्वर लड्ढा, उमेश माहेश्वरी, कमल कलंत्री, सतीश बियाणी, बनवारी भूतड़ा, गिरीराज बियाणी, श्रीकृष्ण बियाणी, महेश बजाज, महावीर मालू, गोविंद झवेरी, आनंद सारडा, सचिन सोनी, हरीश सोनी, राजेश काबरा, रूपक भूतड़ा, आदर्श सोनी, प्रदीप मंत्री, कपिल कांकाणी, अनुराग सारडा, गणेश नथ्थाणी, कैलाश जोशी, संदेश लड्ढा, सुरेश बंग, शुभम लड्ढा, उमेश बड़गे, सत्यम गुप्ता, राकेश मेहता, लता मणियार, जयश्री बियाणी, मीना दरक, ज्योति लड्ढा, स्वाति बजाज, सुनंदा नथ्थाणी, ममता चांडक, रेखा बजाज, रिता पसारी, पूजा लड्ढा, अंशू काबरा, खुशबू सारडा, माहेश्वरी युवक संघ व राधाकृष्ण मंडल के सभी सदस्यों ने अथक प्रयास किया। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी डा. परमेश्वर लड्ढा ने दी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




