Published On : Sun, Nov 14th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: फ़ैमिली सलून एंड स्पॉ की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश

Advertisement

ग्राहकों की बुकिंग मोबाइल फोन के ज़रिए, संचालिका सहित 4 युवतियां गिरफ्तार

गोंदिया: ब्यूटी पार्लर और मसाज की आड़ में चल रहे देह व्यवसाय के धंधे का खुलासा पहले भी होता रहा है।
रामनगर पुलिस ने फैमिली सलून और स्पा (मेकअप स्टूडियो) की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश कर मौके से 4 युवतियों को छुड़ा लिया।

पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान इस कारोबार को चलाने वाली संचालिका को भी गिरफ्तार किया , साथ ही कब्जे से जिस्मफरोशी के धंधे हेतु प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जप्त किया गया जिसके जरिए ग्राहकों की मोबाइल फोन द्वारा बुकिंग की जाती थी।

पुलिस की मानें तो कई और लड़कियां भी इस दलदल में फंसी हो सकती है ? जो आर्थिक तंगी के चलते गलत काम करने को मजबूर हैं फिलहाल पुलिस को मोबाइल फोन में कई ग्राहकों के नंबर मिले हैं जिसे खंगाला जा रहा है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला ?
पुलिस को गुप्तचर से इस बात की सूचना मिली कि रामनगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित कुड़वा इलाके के महावीर कॉलोनी में एक फैमिली सलून व मेकअप स्टूडियो की आड़ में देह व्यवसाय का व्यापार बेखौफ चल रहा है।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और 12 नवंबर को महिला बहुउद्देशीय संस्था की महिला सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मिलकर उक्त अड्डे पर छापामार कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में अनैतिक व्यापार में लिप्त 4 महिलाओं को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल (कीमत 5 हजार) तथा 6120 रूपये नगदी इस प्रकार11120 रुपये का साहित्य बरामद किया।

सूत्रों के मुताबिक, अंगूर बगीचा निवासी आरोपी महिला यह रिंग रोड स्थित कुड़वा के महावीर कॉलोनी में फैमिली सलून व मेकअप स्टूडियो एंड स्पॉ (ब्यूटी पार्लर) चला रही है जहां खुद के निजी फायदे के लिए अनैतिक व्यापार किया जा रहा था।

स्पॉट पंचनामा तैयार करने के बाद पुलिस उक्त 4 पीड़ित महिलाओं को लेकर थाने पहुंची तथा ब्यूटीपालर चलाने वाली संचालिका को भी हिरासत में लिया गया।

कागजी कार्रवाई पश्‍चात इस प्रकरण में रामनगर थाने में नापोसि आशिष अग्निहोत्री की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 3, 4, 5 अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम 1956 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे 13 नवंबर को गिरफ्तार करते हुए आरोपी महिला सहित 4 पीड़ित महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी महिला की जमानत मंजूर हो गई तथा पीड़ित 4 महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मामले के आगे की जांच पोनि देवीदास कठाडे कर रहे है।

उक्त छापामार कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे के मार्गदर्शन में रामनगर थाने के पुलिस निरीक्षक देवीदास कठाड़े व टीम द्वारा की गई।

*रवि आर्य*

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.