Published On : Mon, May 18th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

व्हॉट्सऐप से हुई थी पहचान, शादी का वादा कर कई बार बनाए संबंध; इनकार करने पर दी धमकी
Advertisement

नागपुर: शहर के सक्करदरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता 23 वर्षीय युवती है, जो ट्यूशन क्लास चलाती है। आरोपी की पहचान शादाब खान वकील, निवासी बड़ा ताजबाग के रूप में हुई है, जो मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान संचालित करता है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता था। वर्ष 2018 में आरोपी ने व्हॉट्सऐप के माध्यम से युवती को प्रपोज किया था, लेकिन युवती ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया और युवती के घर के सामने पहुंच गया। इस घटना के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का झूठा वादा कर घर की छत पर बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया और उसे धमकी भी दी।

Advertisement

पीड़िता की शिकायत पर सक्करदरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.