
नागपुर: शहर के बजाजनगर थाना क्षेत्र में टीसीएस (TCS) में नौकरी दिलाने, कार कंपनी में किराये पर लगाने और लोन माफ कराने का झांसा देकर ₹15.14 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। बजाजनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अभ्यंकर नगर निवासी 23 वर्षीय ओमकार नरेंद्र सोमेवार कार किराये पर देने का व्यवसाय करते हैं। इसी दौरान उनकी पहचान भंडारा जिले के तुमसर तहसील स्थित गोवर्धन नगर निवासी आर्चिश बडवाईक से हुई।
आरोप है कि आर्चिश ने ओमकार को उनकी कार टीसीएस कंपनी में लगवाने, उन्हें टीसीएस में नौकरी दिलाने और उनके नाम पर चल रहे लोन को माफ कराने का भरोसा दिलाया। इन वादों के नाम पर आरोपी ने फरियादी और उसके माता-पिता से ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद मिलाकर कुल ₹15.14 लाख वसूल लिए।
पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने न तो नौकरी दिलवाई, न कार कंपनी में लगवाई और न ही लोन माफ कराया। खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने बजाजनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir #Ratnagiri #EducationNews
प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police...
अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews
हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल
मानेवाड़ा दहन घाट में दिनदहाड़े खूनी झड़प, पुराने विवाद में युवक की...
मेलघाट आश्रमशाला में फिर छात्र बीमार #maharashtranews #amravati #ashramshala #bhojan #viral




