Published On : Sat, Jul 13th, 2019

फर्जी पुलिस अधिकारी ने किए असली लॉकअप के दर्शन

Advertisement

गोंदियाः बाजार के दुकानदारों पर जमा रहा था धौंस, हुआ बेपर्दा

गोंदिया। खुद को कानून का रखवाला बताकर जिले की अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम कन्हड़गांव के बाजार में 12 जुलाई शुक्रवार को घूमते हुुए तथा पब्लिक पर धोंस जमाते, पुलिस अधिकारी के गणवेश में खिंचा गया फोटो व आईकार्ड दिखाकर फर्जी पहचानपत्र द्वारा तोत्यागिरी करते हुए व्यापारियों को चूना लगाने की मंशा रखने वाले चंद्रपूर जिले की मुल तहसील के ग्राम मारोडा निवासी विनायक का पाला जब असली पुलिस से पड़ गया तो उसके होश पाख्ता हो गए।

इस फर्जी पुलिस अधिकारी ने असली पुलिस को भी अपने बोलवचन से यह जताने का प्रयत्न किया कि वह ओरिजनल है, लेकिन उसकी ज्यादा चालाकी चली नहीं, जब उसके विषय में जानकारी इक्कठी की गई तो वह फर्जी पुुलिस वाला निकला, लिहाजा आरोपी विनायक (45) को अर्जुनी मोरगांव थाने लाया गया और उसे असली लॉकअप के दर्शन कराए गए तथा फर्यादी पुलिसकर्मी की शिकायत पर ठगबाज के खिलाफ अपराध क्र. 131/19 के धारा 170, 171 का जुर्म दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक तोंदले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक शेवाड़े कर रहे है।

गौरतलब है कि यह एक गैर जमानती अपराध है अगर अदालत में दोष सिद्ध हो जाता है तो आरोपी को 3 माह की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है ?

Advertisement

…रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.