Published On : Fri, Aug 25th, 2017

मुख्यमंत्री की राज्य को ज्यादा आवश्यकता – नितिन गड़करी

Advertisement
Devendra and Nitin gadkari

File Pic


नागपुर: 
राजनीतिक गलियारें में बीजेपी से जुडी कई खबरें इन दिनों घूम रही है जो सीधे नागपुर से जुड़ती है। ये खबरे देवेंद्र फडणवीस और नितिन गड़करी के लेकर है। पहली की वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बन जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में बुलाया जा सकता है और दूसरी की लगातार रेल हादसों के बाद रेलमंत्री द्वारा इस्तीफ़े की पेशकश करने के बाद नितिन गड़करी को मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इन दोनों की सवालों के गड़करी ने नागपुर में जवाब दिया।

शुक्रवार से शुरू हो रहे राज्य के सबसे बड़े उत्सव गणेशोत्सव के दौरान आपने घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापना के लिए गड़करी नागपुर में थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहाँ की फडणवीस को दिल्ली बुलाए जाने का फैसला प्रधानमंत्री लेंगे। पर वह अपना काम राज्य में बखूबी कर रहे है फ़िलहाल राज्य की समस्याओं को देखते हुए उनकी यहाँ आवश्यकता ज्यादा है, फडणवीस में केंद्र में भी बेहतर काम करने की काबीलियत है।

दूसरी तरफ़ खुद को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर भी उन्होंने कहाँ इसका फैसला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे। वह अपने मंत्रालय और काम से खुश है। हालांकि उन्होंने अमेरिका का उदहारण देते कहाँ की वहाँ एक ही विभाग है” इंफ्रास्टक्चर” जिसमे रेल,एविएशन,जल, रोड परिवहन उसी विभाग में मिला हुआ है। मीडिया के माध्यम से उन्होंने भी उन्हें रेल मंत्रालय मिलने की बात सुनी हैं लेकिन इसका फ़ैसला प्रधानमंत्री को ही लेना है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

केंद्रीय मंत्री के महल स्थित निवास में शुक्रवार सुबह विधिवत पूजा विधि के साथ गणेशजी को विराजित किया गया। गड़करी के मुताबिक उन्होंने भगवान से देश के विकास की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges