
नागपुर: राज्य सरकार के दो वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में शहर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। दो वर्ष पहले आज ही के दिन देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में राज्य सरकार की कमान संभाली थी। सोमवार को मुख्यमंत्री का नागपुर एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में शासन के लिए बीजेपी को चुनने के लिए जनता का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार ने अपने यशस्वी दो वर्ष पुरे किये है। इन दो वर्षो में राज्य भर के करीब 5200 गाँव को अकाल की स्थिति से बाहर निकालने में कामियाबी मिली है। इसके अलावा देश में दो वर्षो के भीतर सबसे ज्यादा एफडीआई राज्य में होने और निवेश का दावा भी किया। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान नितिन कोली को श्रधांजलि भी दी। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हजारो की संख्या में कार्यकर्त्ता और स्थानीय नेता और विधायक नागपुर एयरपोर्ट पर जमा हुए।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



