Published On : Tue, Jul 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

आज फडणवीस का स्वागत, डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार नगरागमन

Advertisement

नागपुर. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पहली बार अपने गृहनगर आगमन पर शहर व जिला भाजपा की ओर से उनका जंगी स्वागत किया जाएगा.

शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके और जिलाध्यक्ष अरविंद गजभिये ने पार्टी के सभी विभागों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विमानतल पर बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है. फडणवीस 5 जुलाई की सुबह 10 बजे यहां पहुंचेंगे. कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशे, गुलाल और फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत करने की तैयारी कर ली है.

बताया गया कि सुबह 10 बजे विमानतल से अगवानी करने के बाद फडणवीस हेडगेवार चौक पर स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. उसके बाद पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ त्रिकोणी पार्क रामदासपेठ तक स्कूटर तथा कार रैली निकलेगी. मार्ग में आने वाले छत्रपति चौक, प्रतापनगर चौक, लक्ष्मीभवन चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा सत्कार किया जाएगा. रैली में जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.