नागपुर: नागपुर महानगर पालिका चुनाव के दौरान राजनीतिक दल के नेताओं के बीच जमकर बयानबाज़ी हुई। शहर के सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शहर में जारी विकास कार्यों के दम पर जनता से वोट की अपील की। गड़करी ने बीते ढाई साल के दौरान शहर में 48 हज़ार करोड़ के विकास कार्य शुरु किए जाने की बात अपने भाषणों में कई बार दोहराई।
एक ओर जहाँ मनपा, राज्य और देश में सत्ता में आसीन भारतीय जनता पार्टी विकास के दम पर वोट माँग रही है। वही दूसरी ओर काँग्रेस के नेतागण भाजपा और उसके नेताओं के दावे पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार ने गड़करी, फड़णवीस को झठा और फंसाने वाला करार दिया है।
भाजपा के प्रत्येक दावे पर आक्रामक मुत्तेमवार ने आरोप लगाया कि बतौर सांसद नागपुर के लिए जो कुछ भी उन्होंने किया है, गड़करी उन सभी कार्यों का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। श्री मुत्तेमवार के मुताबिक गड़करी ग़लत आंकड़े बताकर जनता को फंसा रहे हैं। यह सब महानगर पालिका चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। लेकिन श्री मुत्तेमवार ने उम्मीद जताई है कि इस बार नागपुर की जनता किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आने वाली है।
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...




