Published On : Fri, Jul 6th, 2018

फडणवीस ने नवी मुंबई भूमि से संबंधित सभी लेनदेन पर रोक लगाई

Advertisement

नागपुर: नवी मुंबई भूमि सौदा मामले में न्यायिक जांच का आदेश देने के एक दिन बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज इस जमीन से संबंधित सभी लेनदेन पर रोक की घोषणा की.

विधान परिषद में संक्षिप्त बयान में फडणवीस ने कहा कि न्यायिक जांच पूरी होने तक इस जमीन को न तो बेचा जा सकता है और ना ही इसे पट्टे पर दिया जा सकता है.

उन्होंने राजस्व विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी तीसरे पक्ष को नहीं जोड़ा जाये और जांच पूरी होने तक इस मामले में कोई और लेनदेन नहीं हो.

मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने बीते सोमवार को आरोप लगाया था कि कोयना बांध से प्रभावित लोगों के लिये 8 परियोजनाओं वाली तथा 1767 करोड़ रुपये की नवी मुंबई की जमीन को सिर्फ 3.60 करोड़ रुपये में एक निजी बिल्डर को दे दिया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.