Published On : Wed, Feb 1st, 2017

गोदाम में तब्दील हो रहा एफडीए कार्यालय

Advertisement

FAD Office transforming in Godam
नागपुर:
सिविल लाइन्स स्थित पांचवीं मंजिल पर स्थित अन्न व औषधि प्रशासन विभाग का कार्यालय। कार्यालय के गलियारे से लेकर अधिकारियों के कार्यालय तक गोदाम में तब्दील होते जा रहे हैं। विभाग द्वारा की जानेवाली कार्रवाईयों में जब्त माल इसी कार्यालय में जमा करा दिया जाता है। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रखे बोरों से निकलती गंध से ही यह समझ में आ जाता है कि विभाग ने आखिर किस चीज को जब्त किया है। दरअसल विभाग के पास गोदाम नहीं है। यही कारण है कि बड़ी कार्रवाइयों के बाद विभाग माल को जब्त कर गोदाम तक नहीं ला सकता। माल कार्रवाई वाले स्थल में पड़ा रहता है।

अन्न व औषधि सहायक आयुक्त मिलिंद देशपांडे से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि विभाग का नया कार्यालय बनाने का काम जल्द शुरु हो जाएगा। इसके बाद गोदाम आदि सभी उसी कार्यालय में शिफ्ट हो जाएंगे। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि नई प्रशासकीय इमारत के निर्माण का काम फ़िलहाल निधि के आभाव में रुका हुआ है। निधि के लिए प्रस्ताव गत वर्ष अक्तूबर महीने में ही भेज गया है। नई इमारत बनने के बाद ही समस्याएं दूर होंगी। अन्न व औषधि प्रशासन विभाग की नई इमारत भी सिविल लाइन्स परिसर में ही होगी। यहां विभाग का गोदाम, प्रयोगशाला और कार्यालय भी बनाया जाएगा। मंजूरी दिए जाने के समय परियोजना की कीमत तकरीबन 17.50 करोड़ रुपए बताई गई है। अब बढ़ी हुई कीमत के साथ कार्यालय के इमारत निर्माण का काम शुरू करना होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.