Published On : Wed, Jul 3rd, 2019

WhatsApp डाउन, फेसबुक में हो रही है दिक्कत

Advertisement

Facebook, WhatsApp और Instagram दुनिया भर के कई जगहों पर डाउन है. ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर ट्वीट कर रहे हैं. डाउन डिटेक्टर की वेबसाइट के मुताबिक पिछले 15 मिनट से WhatsApp यूज करने में लोगों को दिक्कत हो रही है और लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं.

हालांकि भारतीय यूजर्स अब तक इससे प्रभावित नहीं हैं. डाउन डिटेक्टर पर मलेशिया, श्रीलंका और इंडोनेशिया के यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं.

इस बार लोगों को अलग अलग तरह की दिक्कतें आ रही हैं. कुछ लोग फेसबुक लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ लोगों की फेसबुक न्यूज फीड लोड नहीं हो रही है. इसी तरह WhatsApp में मैसेज भेजने में लोगों को दिक्कत हो रही है.

Twitter पर लोग WhatsApp Down और WhatsApp Down हैशटैग पर अपनी समस्या बता रहे हैं. अब भारतीय यूजर्स की तरफ से ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

Advertisement

फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. ये पहली बार नहीं है जब WhatsApp डाउन हुआ है, पहले भी इस तरह से सर्विस डाउन हुई है. लेकिन काफी कम बार ही फेसबुक की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.