Published On : Thu, Nov 28th, 2019

फेसबुक हुआ डाउन, कई लोग खुद से हो रहे हैं लॉग आउट, आपके लिए खतरे की घंटी

Advertisement

सोशल मीडिया वेबसाइट Facebook दुनिया भर में डाउन है. फेसबुक पर ये समस्या भारतीय समयानुसार शाम के 7.20 से शुरू हुई है.

यूजर्स फेसबुक ओपन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. कई यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि उनका अकाउंट खुद से लॉग आउट हो गया है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कुछ यूजर्स को Sorry, something went wrong का Error मिल रहा है, तो कुछ यूजर्स का पेज लोड नहीं हो रहा है. डाउन डिटेक्टर की वेबसाइट पर दुनिया भर के अलग अलग हिस्सों से लोग इसके बारे में बता रहे हैं. इनमें से ज्यादातर लोग लॉग इन प्रॉब्लम के बारे में बता रहे हैं.

ऑटो लॉग आउट खतरे की घंटी

Advertisement

कुछ यूजर्स बता रहे हैं कि उनका अकाउंट ऑटो लॉग आउट हो रहा है. ये एक तरह से खतरे की घंटी है, क्योंकि आम तौर पर फेसबुक में कुछ बड़ी गड़बड़ियों के बाद कंपनी यूजर्स के अकाउंट को रिफ्रेश करती है. पिछली बार जब ऐसा हुआ था, तब कंपनी बाद में बताया कि जिन यूजर्स का अकाउंट हैक हुआ था उन्हीं यूजर्स को ऑटो लॉग आउट कर दिया गया था.

कुछ लोगों के लिए फेसबुक का न्यूज फीड ब्लैंक दिख रहा है. डाउनडिटेक्टर पर कुछ यूजर्स इंस्टाग्राम डाउन होने के बारे में भी बता रहे हैं. लगभग एक घंटे से ये सिलसिला जारी है और अब तक फेसबुक ठीक नहीं हुआ है.

फिलहाल कंपनी ने इस पर कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges